शिक्षा का नाम आते ही मेरे मन मे एक अलग ही ख्याल आता है समाज सुधारक व शिक्षा के विद्वान शिव लाल जाटावत की आज पूण्य समृति पर उनको याद किया उनके जीवन के मामले में बात करे तो सादा जीवन जिने वाले समाज के मशीहा काफी सारी चीजों से से प्रेरित करते है आज उनके द्वारा संस्कारित जो भी बच्चा उनके पास रहा है उस बालक के जीवंन पर उनके मार्गदर्शन का बहुत कुछ ना कुछ असर जरूर दिखाई लगता है गुरु जी के नाम से हॉस्टल में अच्छे अच्छे लोगो के पसीना आ जाता था मगर जहाँ तक मुझे दो साल का अनुभव है वहा तक गुरु जी ने किसी को चार अंगुली भी नही लगाई बस उनका नाम ही डर था आज उनके पुण्यतिथि पर मुझे उनके साथ बिताए हुए पल याद आये जिनको याद करके मेरा मैन गदगद हो गया में अपने मन ही मन सोचता रहा वो भी क्या दिन थे।
गुरुजी के द्वारा डाइट की फितरत पूछना नास्ता स्वयं पास खड़े होकर बनवाना बच्चों के साथ ही भोजन करना दोनों पार्थना में हमारे साथ बैठना गुरु जी आज हमारे बीच मे नही है मगर उनकी यादे आज भी हमारे जीवन असर पर बहुत असर डालती है। आज ग्रामोदय विद्यापीठ समिति छात्रावास रींगस में शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक स्व.श्री शिवलाल जाटावत के चतुर्थ निर्वाण दिवस पर श्रद्धा-सुमन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी श्री कालीदास जी स्वामी ने की, स्वामी जी ने गुरु जी के साथ रहे दिनों के बारे में सविस्तार बताया इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अशोक जी धायल, ने अपने विचारों से अवगत करवाया मंगलचंद जी कुमावत, राधेश्याम जी वशिष्ठ,हरिराम बुनकर,गीगचंद मील, अमित जाटावत ने उनके द्वारा किए गए शिक्षा व सामाजोत्थान के कार्यो पर प्रकाश डाला, साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर आर.पी.वर्मा, अतुल जाटावत, हरिप्रसाद वर्मा, संदीप डंडियां,मामराज वर्मा, हरिप्रसाद बालोदा चंदाराम पालीवाल महेश कुमार,नागरमल , सतपाल आदि उपस्थित रहे
नमन
ReplyDelete