चिकित्सालय की बिल्डिंग को खुद डॉक्टर की जरूरत


सम्पूर्ण भारत वर्ष ओर देश के बाहर रह रहे बाबा श्याम के सभी प्रेमियो से एक करबद्ध निवेदन 👏👏👏👏👏👏👏👏
आज खाटू श्याम जी गांव किसी पहचान का मोहताज नही है बाबा की निज नगरी जंहा बैठे है हमारे इष्ट बाबा श्याम पिछले कई सालो से खाटू मूल भूत सुविधाओ से उपेक्षित सा नजर आया फिर भले वो सार्वजनिक शौचालय हो या अस्पताल आज लाखो लाख श्याम प्रेमी खाटू आते है साल मे खाटू मे फाइव स्टार धर्मशाला तो बनी हाइ क्लास होटल तो बनी होटल रूपी धर्मशाला जिन्हे आधुनिक आराम गाह कहे तो कोई अतिशयोक्ति नही होनी चाहिए ओर सब बनी केवल व्यवसायिक के लिए घर्म शाला को नाम तो घर्म शाला का दिया पर शायद धर्म नाम केवल नाम का रहा ओर वो भी व्यवसाय के काम आयी आज खाटू मे अगर कोई श्याम प्रेमी गंभीर बिमार हो जाए तो भागकर जयपुर आना पड़ा है ओर जयपुर आने मे पता नही क्या अनहोनी हो कोई नही जानता मै खाटू गांव वासियो की बात नही कर रहा क्यो की गांव की बात आते ही लोग कहेगे सरकार है नगर पालिका है विधायक है छोडो इनको हम तो अपने स्वार्थ की बात करते है जब हमारे मे से मतलब खाटू जाने वाले श्याम प्रेमियो मे से किसी के साथ घटना घट जायेगी तो सबके मुह से एक शब्द आता है बाबा के धाम पर ऐसा हो बाबा ने कया किया लेकिन कोई ये नही कहता की यंहा अस्पताल नही है ओर है तो ना बराबर आज खाटू कोई गली का मंदिर या चौराहे या छोटे गांव ढाणी का मंदिर ओर तीर्थ नही रह गया 
जो खाटू के सरकारी अस्पताल की हालत है वो छिपी नही है जर्जर हालत मे है वो ये मैने आखो से देखा है आज इस कोरोना काल मे बाबा के कीर्तन नही हुए अगर सच मानो तो करोडो रूपये श्याम मंडलो श्याम प्रेमियो के बच गये अच्छा सिथती दोनो थी कमाई भी नही थी तो खर्चा भी नही हुआ लेकिन जब धर्मशाला के नाम पर करोडो का फंड इकठ्ठा हो सकता है क्या श्याम प्रेमी मिलकर खाटू के इस अस्पताल को विश्व स्तर का नही बना सकते 
अगर कम से कम एक रूपया ओर ज्यादा की कोई गिनती नही हम सब मिलकर जुडे तो मै सोचता हू श्याम प्रेमी एम्स ओर मेंदाता से बडा अस्पताल खाटू मे बना सकते है पर मन मे इच्छा ओर लगन हो घरमशाला मे आपका बनाया कमरा भले काम आए ना आए पर अस्पताल के नवीनीकरण मे दिया दान लाखो लोगो के जनमो जन्म तक काम आएगा 
खाटू के वाशिदे अंकित जी सवामणी वाले गोतम जी प्रमोद जी पत्रकार समय समय पर इस अस्पताल के नवीनीकरण की बाते सोशल मिडिया पर करते है आओ हम सब मिलकर उनके साथ जुड़े ओर सेवा को एक नया आयाम दे दिखावे से निकल हकीकत से जुडे सरकारे नगर पालिका विधायक अपना काम करते रहेगे पर हम क्या कर रहे है ये सोचे 
निवेदन है कोशिश करे एक बार श्याम प्रेमी इस बीडे को उठाये ओर हमारे जीवन दाता की नगरी मे जीवनदायी अस्पताल को बनाने नवीनीकरण मे अपना सहयोग करे

Comments

Post a Comment